Saturday, March 25, 2023
spot_img

दो युवकों को खम्बे से बांध बर्बरता से पीटा पुलिस ने बचाया, जाने क्या है मामला


बिहार। शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में चोरी के आरोप में पकड़े दो युवकों को ग्रामीणों की भीड़ ने खंभे से बांधकर ईट-पत्थर और डंडों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों युवक मार से खूब चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और रहम की भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, आसपास खड़ी भीड़ ने दोनों युवकों पर दया नहीं आई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों से बचाया और अपने साथ थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार घटना मुजफ्फरपुर के अहिया थाना क्षेत्र की है। दोनों युवक लोहे का पाइप चुराकर भाग रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को एक खंभे से बांधकर उनकी बर्बर तरीके से पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक उमेश राय नाम के व्यक्ति के प्लाट से कई दिनों से चोरी कर रहे थे। वे प्लाट में पड़ा लोहे का सामान गायब कर उसे बेच दे रहे थे। इस बात की जानकारी उमेश राय को लग गई और उसने प्लाट पर आने-जाने वालों की निगरानी रखना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles