Tuesday, June 6, 2023
spot_img

मंत्रियों में जुबानी जंग मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ेगा, पर ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़े तो…

रायपुर। छग में विधानसभा चुनाव को करीब 7-8 माह ही शेष रह गए है। इस बीचछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्माती जा रही है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है। सिंहदेव ने कहा कि, सूर्योदय और सूर्यास्त होता रहेगा। जो आज है, वह कल नहीं रहेगा। मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा। वह साहू समाज और अन्य समाजों में काफी लोकप्रिय हैं। बता दें कि पिछले दिनों सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने को दिए गए बयान को कांग्रेस में राजनीति गर्माती जा रही है। सिंहदेव ने कहा था कि उनका इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। हालांकि इस पर कोई फैसला अभी नहीं लिया है। इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि व्यक्ति विशेष के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अंबिकापुर प्रवास के दौरान सिंहदेव गृहमंत्री के इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। 
टीएस बोलेताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़ेंगे तो असर पड़ेगा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके व्यक्तिगत बेहतर और स्नेहिल संबंध हैं। संगठन और सरकार में एक साथ काम भी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने क्या बयान दिया इस विषय पर तो मैं कुछ बोलना नहीं चाहता, लेकिन यह तय है कि वरिष्ठ व अनुभवी मंत्री और साहू समाज सहित अन्य समाजों के बीच बेहद लोकप्रिय ताम्रध्वज साहू यदि चुनाव नहीं लड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा। सिंहदेव ने कहा कि, इस विषय को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनकी बात हुई थी। गृहमंत्री ने उनसे कहा कि उन्होंने कई बातें कहीं थी, लेकिन प्रचारित सिर्फ छांट कर दो लाइन ही की गई। सिंहदेव ने आगे कहा कि, यह सच है कि सूर्योदय और सूर्यास्त होता रहेगा। आज जो है वह कल नहीं रहेगा। हमारे, आपके बच्चे आएंगे, जाएंगे। फिर उनकी संतानें आएंगी। इसी तरह चलता रहेगा। किसी के जाने से पृथ्वी का चक्र नहीं रुकता। 
फिल इन द ब्लैंक्स के लिए कई लोग रहते हैं तैयार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का एक बयान तेजी से प्रचारित हुआ था जिसमें उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। फिल इन द ब्लैंक्स के लिए कई लोग तैयार रहते हैं। कांग्रेस बहुत पुरानी और झंझावत झेलने वाली संस्था है। किसी एक के चुनाव नहीं लड़ने से कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने साथ मे यह भी जोड़ा था कि किन परिस्थितियों में टीएस सिंहदेव ने यह बातें कहीं हैं इनकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles