शिक्षक ने पत्नी की रॉड से पीटकर की हत्या, आधी रात थाने पहुंच दी जानकारी
शराब के नशे में रोज होता था दोनों के बीच विवाद, इसे ही माना जा रहा हत्या की वजह
गरियाबंद। एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आधी रात को थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। घटना शुक्रवार रात गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली की है। आरोपी की पत्नी भी शिक्षिका थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अचानक आरोपी की भी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरा के पास पीपरछेड़ी निवासी डोमनकांत ध्रुव इडागांव में शिक्षक है और पत्नी मीणा गंजईपुर गांव में शिक्षक है। दोनों ग्राम मजरकट्टा में अपना मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे डोमनकांत का शराब के नशे में पत्नी मीणा से विवाद हो गया। विवाद इतनी बढ़ा कि उसने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मीणा को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देख रात करीब 12 बजे डोमनकांत सिटी कोतवाली पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। इस पर पुलिस देर रात घर पहुंची और उसे सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह मीणा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों के 10 साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि डोमनकांत शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
- Advertisement -