Wednesday, March 22, 2023
spot_img

प्रदेश प्रभारी झा बोले विस में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, लागू करेंगे दिल्ली मॉडल


जांजगीर-चांपा। इस साल के अंत मे छग में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी दमखम दिखाएगी। पार्टी ने इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली विधायक संजीव झा दौरे पर हैं। इस दौरान जांजगीर-चांपा पहुंचे विधायक संजीव झा ने कहा कि, अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो यहां पर भी दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 
जिसकी भी सरकार रही, भ्रष्टाचार किया
प्रदेश प्रभारी झा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चारागाह बना दिया है। गांव, गरीब, किसान और बेरोजगारों के हित में काम करने का झांसा देकर लूट करते हैं। यहां प्राकृतिक संसाधन और खनिज का भंडार है। इसके बाद भी यहां ना तो गांव का विकास हो रहा है और ना ही किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, जिसकी भी सरकार बन बनती है सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देते हैं। तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि, इस बार छत्तीसगढ़ मे दिल्ली मॉडल लागू करने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे संपर्क में
संजीव झा ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ कि राजनीति मे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पार्टी के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। चुनाव से पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, अभी प्रदेश भर मे जा कर लोगों से उनकी प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसके बाद रायपुर मे बड़ी जनसभा कर राज्य सरकार के पांच साल के कार्यकाल के भ्र्ष्टाचार और भाजपा के 15 सालों में हुए घोटालो को जनता के बीच रखेंगे। कहा कि, प्रदेश कि जनता दोनों पार्टी से परेशान है। आप की ओर एक मजबूत और सशक्त सरकार लाने की चाहत में देख रही है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles