रायपुर। छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सुपुत्र पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता युवती ने मामले की शिकायत महिला थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई के लिए जांजगीर-चांपा भेज दिया है। रायपुर महिला थाना के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता ने नेता प्रतिपक्ष के पुत्र पलाश चंदेल पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पहले छग जनजातीय आयोग में शिकायत की गई थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। बाद रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज
महिला थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांजगीर – चांपा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।