Friday, May 26, 2023
spot_img

ऋषि बने इंडियन आइडल 13 के विनर, जानिए उन्हें जितने पर क्या-क्या मिला?

मुंबई। रविवार को इंडियन आइडल 13 का फिनाले के साथ ही समापन हो गया है। शो के विनर अयोध्या के ऋषि सिंह को चुना गया है। ऋषि को ट्रॉफी के साथ 25 लाख का कैश प्राइज और एक एसयूवी कार के साथ सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ सिंगिंग कांट्रैक्ट मिला है। देवोस्मिता राय फर्स्ट रनर-अप रहीं। ऋषि सिंह के अलावा फिनाले में टॉप सिंह कंटेस्टेंट्स थे, जिनमें चिराग कोतवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती, शिवम सिंह और देवोस्मिता के अलावा सोनाक्षी कर थीं। इन सभी के बीच ट्रॉफी के लिए एकदम टक्कर का मुकाबला था। लेकिन ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ‘इंडियन आइडल 13’ को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। वहीं आदित्य नारायण होस्ट रहे। ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा से ही गाने लिखने और सिंगिंग का शौक रहा। ऋषि सिंह ने शो में बताया था कि वह अपने पैरेंट्स की असली संतान नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उन्हें गोद लिया था। ऋषि सिंह अभी देहरादून में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। ऋषि सिंह का खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बन चुके हैं। जारी किए गए स्टेटमेंट में ऋषि सिंह ने कहा, ‘मेरा सपना पूरा हो गया। जब विनर के तौर पर मेरा नाम अनाउंस किया गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। इस अहम शो की विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं चैनल, जजेस और इंडियन आइडल की पूरी टीम का आभारी हूं।’
    

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,783FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles