Wednesday, March 22, 2023
spot_img

खड़गे: कांग्रेस का नया नारा ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान’


रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में कांग्रेस 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस का नया नारा दिया है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान’ ही अब पार्टी का नारा होगा। उन्होंने मिशन 2023-24 के लिए सभी विपक्षी दलों के एकजुट होने की बात कही। दूसरी तरफ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने समर्पण से सींचा है। आज हर कांग्रेसी को, हर देशवासियों को आगे बढ़कर ये कहना होगा कि ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान’। ये हमारा नारा होगा। आज देश को इसकी जरूरत है क्योंकि भारत कठिन दौर से गुजर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles