Tuesday, June 6, 2023
spot_img

भारत जोड़ो’ की तर्ज पर ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा, 26 से होगा आगाज

 
दिल्ली। तीन राज्यों के चुनावी साल में कांग्रेस यात्राओं के जरिए राजनीतिक भविष्य संवारने में लगी हुई है। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब देशभर में ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा का आगाज आगामी 26 जनवरी से होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेसी घर-घर जाएंगे। छग में भी एक साथ यात्रा शुरू होकर बूथों तक जाएगी। इसके बाद हर जिले में अधिवेशन होगा और समापन पर राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। 
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के 94 दिन पूरे
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस पदयात्रा ने 94 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी अब हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जाएगा। सामाजिक वैमन्यता के खिलाफ जनजागरण
मोहन मरकाम ने कहा कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम, उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों-हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles