महासमुंद। संबलपुर रेल मंडल के प्रबंधक विनीत सिंह ने गुरुवार को बेलसोंडा और आरंग ने महानदी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार शाम को वे कार से महासमुंद पहुंचे और अफसरों के साथ संबलपुर डिवीजन के टिटलागढ़-आरंग महानदी खंड में बेलसोंडा और आरंग महानदी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और इन स्टेशनों में चल रही विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और हर तरह से सभी मामलों में संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।