Monday, March 20, 2023
spot_img

ईंट भठ्ठे में 5 मजदूर की मौत, सीएम ने जताया शोक, जांच के आदेश

महासमुंद। जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम  गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक श्रमिक गम्भीर है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गांव में संचालित ईंट भट्ठा कुंज बिहारी पांड़े का है। ( बताया जाता है कुंज बिहारी, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई हैं। ) वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा(24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी श्रमिक काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात12 से 4 बजे के बीच की की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है। 
*सीएम ने श्रमिकों की मौत पर जताया शोक, परिवार को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता*
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने मृतक व्यक्तियों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंज़ूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है। जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृत श्रमिकों शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया।
*ईंट भट्ठा में श्रमिकों की मृत्यु, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश*
बसना ब्लॉक के गांव गढ़फुलझर ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 श्रमिकों में से 5 की मौत हो गई। एक गंभीर है ।जिसका इलाज चल रहा है ।जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने पूरी घटना की जाँच के आदेश दिए है । उन्होंने एसडीएम को तत्काल नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि देने के भी निर्देश दिये। घटना में घायल श्रमिक का बेहतर उपचार के निर्देश दिए। शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार क ईंट भट्ठा में देर रात्रि काम चल रहा था। श्रमिकों से ईंट पकाने के लिए भट्टे के ऊपर ही सो गए। ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत किस कारण हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्डम के बाद पता चलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles