Tuesday, June 6, 2023
spot_img

सीएएफ जवान ने कॉलेज केम्पस में साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत


कांकेर। पीजी कॉलेज में सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवान ने साथियों पर गोली बरसा दीं। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। भारी संख्या में जवानों की तैनाती मौके पर की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई, जिसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी जवान ने 25 राउंड फायर किया है। मामला कांकेर जिले के पीजी कॉलेज की है। घटना के बाद से पूरे कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों के जिले में हड़कंप मचा हुआ। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत को गोली लगी है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फयरिंग करने वाले जवान की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जिला जेल में पदस्थ सीएएफ़ की 11वीं बटालियन सी कम्पनी का जवान है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से तनाव में चल रहा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles