Monday, May 22, 2023
spot_img

आदित्य हॉस्पिटल एंड मेटरनीटी होम को मिला एनएबीएच की मान्यता

मरीजों को कैशलेस सुविधा के साथ मिलेगा बेहतर इलाज



महासमुंद। शहर के गंजपारा स्थित प्रतिष्ठित आदित्य हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी होम को एनएबीएच (नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर) की मान्यता मिली है। हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर एचबी कालीकोटी एवं डॉ ज्योति कालीकोटी के मार्गदर्शन में आदित्य हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी होम एनएबीएच के सभी मापदंडों पर खरा उतरा है। इस तरह आदित्य हॉस्पिटल महासमुंद शहर का पहला ऐसा अस्पताल है जिसे एनएबीएच की मान्यता मिली है। जिससे शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को शहर में ही सारी स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक गुणवत्तायुक्त सुविधा के लिए अब शासकीय कर्मचारियों को शहर से बाहर नहीं जाना होगा। बता दें  कि हॉस्पिटल पिछले 15 वर्षों से निरंतर अपनी स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को दे रहा है। अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों का इलाज यहां किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की कड़ी में आदित्य हॉस्पिटल के साथ एक उपलब्धि और जुड़ गई है। एनएबीएच मान्यता मरीजों के लिए स्वास्थ्य,सुरक्षा और गुणवत्ता देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा, यह विश्वसनीय और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ सेवाओं की पेशकश करके अस्पताल के प्रति मरीजों का विश्वास बढ़ाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,783FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles