यंहा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले होगी सद्भावना दौड़, जानिए कौन-कौन ले सकता है हिस्सा
महासमुंद। प्रतिवर्ष की भाॅति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन होगा।
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। उन्होंने बताया कि दौड़ जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे शुरू होगी। मुख्यालय के बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, कांग्रेस चौक से होते हुए वापस मिनी स्टेडियम में समाप्त होगी। खेल अधिकारी श्री धृतलहरे ने इस सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, मीडिया एवं पत्रकार, एनसीसी, स्काऊट, एनएसएस, रेडक्राॅस, पुलिस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्लूडी, नेहरू युवा केन्द्र, महाविद्यालयीन एवं शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएॅ, खेल संघ एवं खिलाड़ी इत्यादि से भाग लेने हेतु प्रातः 07ः00 बजे मिनी स्टेडियम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।