Tuesday, June 6, 2023
spot_img

राज्य के 7 आईपीएस अफसर किए गए इधर-उधर, शासन ने जारी किया आदेश


रायपुर। राज्य शासन ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से रात को स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची जारी की है। जानकारी के अनुसार, इस सूची में सात आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नेताजी सुभाष चंद बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर में तैनात महानिदेशक डीएम अवस्थी को महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय, रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज में तैनाती दी गई है। इसके अलावा रतन लाल डांगी, अजय यादव,बद्रीनारायण मीणा, शेख आसिफ हुसैन और राम गोपाल गर्ग शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles