Monday, May 22, 2023
spot_img

33 दोपहिया वाहनों के 3 चोर गिरोह गिरफ्तार

सरायपाली व साइबर सेल पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद। सरायपाली और सायबर सेल टीम ने 14 बाइकों के साथ तीन सदस्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा रविवार को एसपी धर्मेंद्र सिंह ने सरायपाली थाने में प्रेसवार्ता में किया।
उन्होंने बताया कि टीम को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर बाइक में कुटेला ओव्हरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घुम रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मोहगांव चौकी बलौदा निवासी चैतन उर्फ तरूण बेहरा 28 बताया। वाहन के संबंध में पूछताछ वाहन को चोरी का होना बताया। उसने बताया कि चोरी में उसके अन्य साथी खगेश उर्फ पुजारी 21 नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली हाल मुकाम सेमलिया व अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया 43 नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली के साथ मिलकर रायपुर, महासमुंद व आसपास क्षेत्र में घुम-घुमकर कई दोपहिया वाहन को चोरी करना बताया 3 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छिपाकर रखे चोरी के दोपहिया वाहन चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 28 के घर के बाड़ी से कुल 14 दोपहिया वाहन, खगेश उर्फ पुजारी 21 नयागांव चौकी बलौदा के घर के पीछे पैरावट से कुल 11 दोपहिया वाहन, अलेख रौतिया 43 नयागांव के घर की बाड़ी से 6 दोपहिया वाहन व 02 नग एक्टिवा स्कूटी कुल 08 दोपहिया वाहन आरोपियो से कुल 33 दोपहिया वाहन कीमती 30 लाख रुपए को जब्त किया। आरोपियो को गिरफ्तार कर धारा 41(1+4) जा0फौ0/379 के तहत कार्रवाई की। सम्पूर्ण कार्रवाई एसपी धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के निर्देशन में एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी नसीमउद्दीन खान, सउनि प्रकाश नंद, प्रआर डोलामणी भोई, अशोक बाघ, आर दिनेश बुड़ेक, राजेश बारीक, भुपेश प्रधान, योगेश यादव, विपिन सिदार, योगेन्द्र दुबे, छत्रपाल सिन्हा, कामता आवड़े, विजय जांगडे, सौरभ तोमर, सैनिक ईश्वर राणा, लालाराम कुर्रे एवं थाना स्टाफ शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,783FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles