महिला का दैहिक शोषण, जुर्म दर्ज
महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला का दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि आरोपी जामगांव निवासी नारायण साहू का उनके पति के साथ आना जाना था। पति के मृत्यु पश्चात भी आरोपी का घर आना जाना था। बीते 5 नवंबर को जब वे घर में अकेली नहा रही थी तब आरोपी आया और मेरे साथ जबरदस्ती कर साथ संबंध बनाया मना करने पर भी नहीं माना। आरोपी द्वारा मेरे साथ संबंध बनाता रहा और विवाह के लिए कहने पर गाली-गलौज करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।