Monday, March 20, 2023
spot_img

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने सर्बिया, इंडोनेशिया व मालदीव के नृतक दल छग पहुंचे

रायुपुर। छग में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यों के अलावा विदेश नृतक दल भी छग पहुंच रहे है। सोमवार को
यूरोप के सर्बिया व एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने-अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके प्रदर्शित की। नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे। पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का नारा लगाया। बता दें कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10  सदस्य हैं। सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला,मालदीव से आए दल में 10 पुरुष  एवम इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का भव्य आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होना है। उद्घाटन कार्यक्रम 1 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि है जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी एवं अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के अगले दिन 2 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे एवं अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। राज्योत्सव का समापन 3 नवंबर को शाम 7 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,746FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles