महासमुंद। भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी गठबंधन द्वारा जनजाति वर्ग के राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए द्रोपती मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। मुर्मू जनजाति समाज की अस्मिता की आवाज है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी टीम के दूरगामी फ़ैसले से पूरे देश जनजाति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी क्रम में महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री, प्रदीप चंद्राकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रिखीराम के साथ पूरी टीम महासमुन्द विधानसभा के विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के निवास में सौजन्य भेंटकर राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपती मुर्मू को वोट करने के लिए आग्रह किया गया। साथ में जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद विधानसभा के चारों मण्डल अध्यक्ष महासमुंद शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, महासमुंद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम सावरकर, तुमगांव, सिरपुर मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल, झलप पटेवा मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशान्त श्रीवास्तव, मण्डल महामंत्रीगण प्रकाश शर्मा, मनीष बंसल, दिनेश रूपरेला, सुधा साहू, सुरेखा कंवर, नरेश नायक तथा भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।