Sunday, June 4, 2023
spot_img

महंगाई को लेकर मोदी सरकार की आलोचना

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मी चंद्राकर ने मोदी सरकार की नीतियों का आलोचना की है। उन्होनें कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण सात साल में वस्तुओं के दाम दोगुने से अधिक हुए हैं। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार महंगाई तो कम नहीं कर पाई। पर पिछले 7 सालों में वस्तुओं के दाम दोगुने जरूर कर दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाइयों, खाद्य तेलों, खाद्य पदार्थों, सड़क परिवहन, रेल यात्रा, सब्जियों के दाम दोगुने हुए। रासायनिक खादों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार के पिछले 7 साल के शासन काल में घरेलू रसोई गैस की कीमत दोगुनी हो गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, घोषणा पत्र में किए गए अनेक वादों को पूर्ण करने व मोदी सरकार के समय व्याप्त बढ़ती महंगाई 2023 के चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे होंगे व इन्हीं मुद्दों पर जिले की चारों विधानसभा में पुन: जीत के साथ कांग्रेस काबिज होगी। उन्होंने कहा कि बघेल देश के सफलतम मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। जिनके कामकाज की चर्चा छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर के व्यक्ति तक हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,800FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles