महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा बेहतर प्रशासन प्रभावी योजनाएं, संवेदनशील सरकार, जन आकांक्षाओं के अनुरूप चलाई जा रही योजनाओं के कारण भूपेश बघेल एक बार फिर से देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार दूसरी बार भूपेश बघेल देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। यह उनके कार्य करने की शैली है। पिछले 15 साल के कुशासन के बाद छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने जो जवाबदेह सरकार चलाना शुरु किया है उसी का परिणाम है कि आज जनता के दुलारे बने हुए हैं। डॉ रश्मि ने कहा कि पारदर्शी सुशासन जनोन्मुखी योजनाएं बनाना और इन योजनाओं को धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन से मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता बढ़ी है। मुख्यमंत्री जनता के बीच लोकप्रिय साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य की आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति के साथ प्रदेश की संस्कृति उत्थान के लिए भी प्रत्यनशील हंै। कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओं के कारण सीधे जनता का जीवन स्तर प्रभावित हुआ है।
राज्य की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम एक प्रतिशत के नीचे है। पिछले 4 साल में 5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजनाओं के कारण लोगों की आमदनी बढ़ी, आम आदमी को सीधे आर्थिक लाभ हुआ। स्वामी आत्मानंद स्कूलों से प्रदेश के गरीब और आम आदमी के बच्चों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त अंग्रेजी माध्यम शिक्षा मिलना प्रारंभ हुआ।