Monday, March 20, 2023
spot_img

पालिका कर्मचारियों ने सौंपा मांग पत्र

कार्यवाहक अध्यक्ष ने कर्मचारी हितों पर काम करने का जताया भरोसा

महासमुंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर से मुलाकात की। कर्मचारियों ने समय पर वेतन, कर्मचारियों की भविष्य निधि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, समयमान वेतनमान सहित छह बिंदुओं का एक मांग पत्र सौंपा है।
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष जयकिशन सोनी, गुमान सिंह ध्रुव, जितेन्द्र महंती, नौशाद बक्श, अनुराग गुप्ता, ललित, भागवत पेंदरिया, शेखर पाटकर, कृष्ण कुमार वैष्णव, शुभम सोना, दुर्गेश कुंजेकर और रामकुमार साहू ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर को एक मांग पत्र सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका के समस्त नियमित कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार प्रति माह के 7 तारीख तक वेतन एक साथ व सामूहिक रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से काटे गए भविष्य निधि की राशि को वेतन के साथ-साथ संबंधित कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते में प्रतिमाह जमा किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन व स्वत्वों का भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि पात्रता अनुसार निकाय कर्मचारियों से समयमान वेतनमान दिया जाए एवं पदोन्नति के लिए रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles