महासमुंद। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने शहर से होकर गुजरे एनएच 353 में बढ़ते यातायात के दबाव और शहर की वर्षों पुरानी मांग पर बाइपास निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
शहर से होकर गुजरे एनएच 353 में लंबे समय से बाइपास निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके लिए कई बार प्रस्ताव भी तैयार कर परिवहन मंत्रालय को भेजा गया। लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिली पाई थी। हालांकि पूर्व में परिवहन मंत्रालय ने इसमें होने वाले खर्च और जमीन अधिग्रहण सहित अन्य चीजों की जानकारी तैयार कर रिपोर्ट मंगाई थी। जिसके लिए सर्वे भी हुआ था लेकिन बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ज्ञात हो कि विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने इसके लिए परिवहन मंत्री के नाम से पत्र लिखा था जिस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए स्वीकृति प्रदान की है।