Monday, March 20, 2023
spot_img

गौरी-गौरा की पूजा कर सीएम बघेल ने लिया सांटा, प्रदेशवासियों को दी बधाई


रायपुर। दिवाली पर हर वर्ष की परंपरा के अनुसार प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने मंगलवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर मुख्यमंत्री ने परंपरा अनुसार सांटा लिया।
श्री बघेल को गांव के बीरेंद्र ठाकुर ने सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के अवसर पर सांटा लेने से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए प्रतिवर्ष इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं। जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है।आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया. उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles