Monday, May 22, 2023
spot_img

कांग्रेसजनों ने मनाया जिलाध्यक्ष रश्मि का जन्मदिन, दिनभर बधाई देने पहुँचते रहे समर्थक


महासमुंद। 19 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर का जन्मदिवस कांग्रेसजनों ने अपने-अपने तरीके से मनाया। कांग्रेस भवन में विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में विशाल केक काटकर ढोल नगाड़ों के साथ जन्मदिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि ने अपने जन्मदिन की शुरुआत गंधेश्वर महादेव सिरपुर में पूजा-अर्चना के साथ की। बाद सिरपुर ट्रस्ट कार्यकर्ताओं के साथ झलप, पटेवा, सिरपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से साथ संगठनात्मक चर्चा की। सिरपुर पटेवा के कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष चंद्राकर के आगमन पर आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी। इस दौरान रश्मि ने कहा कि मेरे जन्मदिन का जो आयोजन आप सभी ने किया, कांग्रेस के प्रति सम्मान दिखाया है मेरी पहचान आपसे है, कांग्रेस से है। मैं भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आप सभी के सहयोग से कार्य करती रहूंगी।
सिरपुर के बाद रश्मि का काफिला तुमगांव पहुंचा। कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। जलकी में भी कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और लड्डू का वितरण किया। गृहग्राम बेमचा में भी धूमधाम से जन्मदिवस मनाया। सरपंच संघ और साथियों के साथ केक काटा और फल का वितरण किया। तत्पश्चात डॉ रश्मि ने कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेसजनों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, पूर्व विधायक मकसूदनलाल चंद्राकर, महिला बाल विकास आयोग की सदस्य अनिता रावटे, महिला नागरिक बैंक के अध्यक्ष अरुणा शुक्ला, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, रवि निषाद, रवि कश्यप, सुनील शर्मा, सोमेश दवे, सुरेश द्विवेदी, गुरमीत चावला, गौतम सिन्हा, कुमार यादव, अरुण चंद्राकर, सती साहू, प्रमोद चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, अनवर हुसैन, शिव यादव, केके साहू, विजय बांधे, सलीम भाटी, गोविंद साहू, हीरा बंजारे, भजन बंजारा, ममता चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, राजू साहू, राधे सिन्हा, अरुण चंद्राकर, केशव चौधरी, नितेंद्र बैनर्जी, इमरान कुरैशी, हर्षित चंद्राकर, जय पवार, मुकेश चंद्राकर, मोती जांगड़े, निहाल सोनकर, निखिल चंद्राकर, राजा सोनी, हुलास गिरी गोस्वामी, मोहन सिन्हा, मोती साहू, लीलू साहू, गणेश ध्रुव, सीटू सलूजा, राजा कोसा, राजू दीवान, आलोक नायक, तारा चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, विजय साव, अमन चंद्राकर, एरिस अनवर, देवेंद्र चंद्राकर, बादल मक्कड़, प्रकाश आजमानी, कुणाल चंद्राकर, माया पांडे, साधना सिंह, लक्ष्मी सोनी, मायाराम टंडन, नरेंद्र कौशिक, तेनूराम साहू, राजेश सोनी, कमलेश चंद्राकर, खेमराज ध्रुव, सचिन गायकवाड़, आरती महंती, प्रतिभा यदु, नानक नामदेव, ईशु रोतिया, मंगलू ढीमर, हरिश्चंद्र ध्रुव, लक्ष्मी नारायण कहार, चूड़ामणि चंद्राकर, छबिलाल, भूमिका ध्रुव, थानवर यादव, अमर चंद्राकर, राधे लाल सिन्हा, मोहन सिन्हा, केशव चौधरी, मायाराम टंडन, नोकेश चंद्राकर, गजाधर धीवर, निहाल सोनकर, संतोष, हर्षित चंद्राकर,जय पवार, इशु रौतिया, शोभित, मोती जांगड़े, डीआर नायक, श्यामलाल, त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद), राधेश्याम ध्रुव (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष ग्राम विकास समिति जलकी) , केशव चौधरी, रमेश चौधरी (सरपंच जलकी), जगन्नथ खैरवार ( सरपंच बासकुंडा), यादबाई जयंत ध्रुव ( सरपंच छपोराडीह), ऋषि चौधरी (सरपंच प्रतिनिधि अचानकपुर), राजेश साव ( सचिव ग्राम विकास समिति जलकी), रामकुमार साहू, प्रेमलाल ध्रुव, गिरधारी पटेल, ताराचंद चौधरी, पूर्णिमा साहू (उपसरपंच जलकी), रामजी ध्रुव, राजकुमार भतप्रहरी, हरिराम यादव, नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
कृष्ण जन्माष्टमी का सुखद संयोग
जिलाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर का जन्म दिवस 19 अगस्त को जन्माष्टमी रहा, जिस पर उपस्थित कांग्रेसियों ने कृष्ण जन्म उत्सव भी मनाया। जिलाध्यक्ष ने दिव्यांगजनों के आवास पर जाकर उनके साथ केक काटा। रश्मि चंद्राकर को अपने बीच पाकर दिव्यांगजन काफी प्रफुल्लित हुए। अंत में स्व निर्मित उपहार डॉ रश्मि को भेंट की गई। डॉ रश्मि के जन्म दिवस पर टेलिफोनिक बधाई देने का भी सिलसिला जारी रहा। मोबाइल के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव, वन निगम के अध्यक्ष विधायक देवेंद्र बहादुर, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल आदि ने जिलाध्यक्ष को जन्मदिन पर बधाई दी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,780FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles