Monday, March 27, 2023
spot_img

प्राचार्य से परेशान विद्यार्थियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, कहा-पढ़ाई नहीं होती, उन्हें पद से हटाओ

कवर्धा। कवर्धा जिले के (कबीरधाम) स्थित एक स्कूल के विद्यार्थियों का गुस्सा सोमवार को उनके प्राचार्य पर फुट गया।  प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर  प्राचार्य हटाओ के नारे भी लगाए। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्राचार्य कई-कई दिन स्कूल नहीं आते हैं। स्कूल में बाहरी लोग गुंडागर्दी करते हैं। पढ़ाई नहीं होती है। इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों को समझाकर वापस भेजा। 
मामला दामापुर स्थित हाईस्कूल का है। यहां अध्यनरत विद्यार्थी बड़ी संख्या में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इसके बाद छात्र-छात्राएं वहीं धरना देने लगे और प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्कूल के प्राचार्य वेदराम पात्रे को लेकर विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वे कभी-कभी ही स्कूल आते हैं। आते भी हैं तो छुट्टी होने के बाद आते हैं। समस्या को लेकर शिकायत करो तो भी कार्रवाई नहीं करते। 
जांच के लिए स्कूल भेजी जाएगी टीम
विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे बाहर आए और उनसे बात की। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि एक-दो दिन में वहां जांच के लिए अफसर भेजे जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कलेक्टर महोबे ने मीडिया से कहा कि, बच्चों की मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने टीम जाएगी। साथ ही प्राचार्य को जल्द ही दामापुर हाईस्कूल से हटाया जाएगा।
सरपंच-पालक ने दिया ज्ञापन
मामले में पालक और सरपंच की ओर से भी एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया है। इसमें कहा गया है कि प्राचार्य वेदराम पात्रे का ट्रांसफर हो चुका है। बावजूद इसके मेडिकल अवकाश पर जाकर फिर से स्कूल में आ गए। वे हमेशा स्कूल से गायब रहते हैं। वे करीब चार साल से ऐसा कर रहे हैं। अर्थशास्त्र के टीचर भी हैं, लेकिन कभी क्लास नहीं लेते हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पा रही है। उनका तीन बार ट्रांसफर हो चुका है, फिर भी नहीं जाना चाहते हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles