Monday, March 27, 2023
spot_img

इस जिले में है गौरैया धाम, जहां चिड़िया भी जपती है शिव का नाम

बालोद। जिले का गौरैया धाम माघ पूर्णिमा पर रविवार को यहां धर्म और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त यहां पर सुबह से स्नान करने पहुंचे। यहां हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों के साथ ही कबीर और गायत्री परिवार की भी आस्था है। धाम में स्थित भगवान शिव के मंदिर का इतिहास कलचुरी वंश से जुड़ा हुआ है। कहते हैं यहां पर चिड़ियों की चहचहाहट भी शिव के नाम का उच्चारण करती थीं। आज से 50 साल पहले प्रदेश के जाने माने कवि मुकुंद कौशल ने अपने गीत में गौरैया का जिक्र किया है। छत्तीसगढ़ व्याकरण के निर्माता स्व. चंद्रकुमार चंद्राकर ने भी गौरैया को लेकर सर्वे किया था। वह टेलीफिल्म बनाना चाह रहे थे, पर उनका निधन हो गया। वे गौरेया धाम स्थल को लेकर कई जानकारी जुटा चुके थे। जिसका वर्णन वे अपने साथियों से करते थे।
तीन नदियों का संगम 
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि गौरेया धाम में तीन गांव के बीच विविध आयोजन होते हैं। मुख्य आयोजन चौरेल में होता है। तांदुला नदी मोहलाई व पैरी घाट से भी जुड़ा है। तीनों इलाके के बीच तांदुला नदी संगम के रूप में हैं। यहां कोंगनी की ओर से लोहारा नाला व भोथली से जुझारा नदी भी मिलती है। 3 गांवों के बीच 3 नदियों का संगम होता है यहां पर पूरे अंचल वासियों की आस्था जुड़ी हुई है उन्होंने कहा कि यह मेला लोगों को आस्था से जोड़ता है। यहां सभी देवी-देवता तीर्थ भ्रमण करते हुए शिवरात्रि में आए और समाधि में लीन हो गए। भगवान शिव ने समाधि खुलने के बाद यह देखा कि माता गौरी व गौरैया पक्षी अपने हाथों में चंवर (चावल) लिए भक्ति में लीन हैं। शिव दोनों के सेवाभाव से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया। माता गौरी व गौरैया पक्षी दोनों आशीर्वाद मांगा कि हम सदैव आपकी सेवा में लीन रहें। (किंवदंती- स्त्रोत- सीताराम साहू, मिथलेश शर्मा कवि व साहित्यकार)
खुदाई में 132 पाषाण मूर्तियां निकली
धाम में स्थित एक प्राचीन बावली में खुदाई से 8 से 12 वीं सदी की लगभग 132 पाषाण मूर्तियां निकली है। जिन्हें मंदिर प्रांगण में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक परिदृष्टि से यह क्षेत्र फणी नागवंशी शासकों के अधीन था। यहां से प्राप्त मूर्तियों एवं भोरमदेव मंदिर में स्थित मूर्तियों में साम्यता है। इस धाम में प्राचीन मंदिरों का विशिष्ट समुह है। यहां राम-जानकी मंदिर, भगवान जगन्नाथ मंदिर, ज्योतिर्लिंग दर्शन, दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बूढ़ादेव मंदिर, संत गुरु घासीदास मंदिर, संत कबीर मंदिर, वैदिक आश्रम हैं। बालोद जिले से अन्य स्थानों व दीगर राज्यों से भी लोग आते हैं।
गौरेया पक्षी को जाने
गौरैया एक घरेलू चिड़िया है। सामान्य तौर पर यह इंसानों के रिहायशी इलाके के आस-पास ही रहना पसंद करती है। चिड़िया के शरीर पर छोटे-छोटे पंख, पीली चोंच, पीले पैर होते हैं। इसकी लंबाई लगभग 14 से 16 सेंटीमीटर तक होती है। इनमें नर गौरैया का रंग थोड़ा अलग होता है। इसके सिर के ऊपर और नीचे का रंग भूरा होता है। गले, चोंच और आंखों के पास काला रंग होता है। इसके पैर भूरे होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles