Saturday, March 25, 2023
spot_img

एनएच में ट्रक-बस भिड़ी, बस पलटने से एक की मौत, 10 से ज्यादा यात्री हुए घायल


अंबिकापुर। शनिवार शाम  अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्यमार्ग में  चांची फारेस्ट बेरियर के पास ट्रक और यात्री बस में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। यात्री बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को राजपुर व बरियों अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। घटना के दौरान दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। अंबिकापुर से हिंदुस्तान बस शाम चार बजे अंबिकापुर से कुसमी, मदगुरी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांची बेरियर के पास बस सामने से आ रही ट्रक से सीधे जा टकराई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना पर बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थनीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस व पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर व बरियों अस्पताल में दाखिल कराया। घटना में बस में सवार एक यात्री दामोदरपुर निवासी धनेश्वर खैरवार (56) की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार घायलों में अक्लिना बड़ा, स्वाति तिवारी, मोहनी, रघुनाथ, अनिल बड़ा, अंशिका तिवारी, बेनोरिता, करिश्मा केरकेट्टा, मोनू मिंज, शोभा रजक, नेहरू राम, श्रवण सोनवानी, हर्ष गुप्ता का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। इनमें से बेनोरिता व स्वाति तिवारी को गंभीर चोट के कारण मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है। घायलों ने बताया कि हादसे के दौरान बस एवं ट्रक दोनों की रफ्तार काफी अधिक थी।
घंटेभर बंद रहा हाइवे
घटना के बाद सड़क में बस के पलट जाने के कारण करीब एक घंटे तक अंबिकापुर-गढ़वा मार्ग बंद रहा। करीब 6.30 बजे पुलिस ने मशक्कत के बाद बस को किनारे कराया एवं आवागमन बहाल कराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles