महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर की अध्यक्षता में जिले से विभिन्न मंडल आयोग में पदाधिकारियों का मनोनयन पश्चात मंगलवार को राजीव भवन में स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीएम भूपेश बघेल एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार जताया। शासन का अंग बनने का उपहार निगम मंडलों बोर्ड में आलोक चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष, खिलावन बघेल वर्तमान शहर अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड में उपाध्यक्ष पद राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त का दायित्व दिया गया है एवं अंकित बागबाहरा, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, मोहन बंजारा एवं नरेंद्र साहू को शासन के निगम मंडल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल, एवं पुष्प माला से सम्मान किया। बाद भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी एवं 2023 वा 24 विस लोस चुनाव के लिए विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में प्रत्येक बूथ, जोन,सेक्टर में कार्य करने की दक्षता को बढ़ाने सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिससे भारत जोड़ो यात्रा के साथ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों का प्रचार हो सके जिससे आम नागरिक को शासन के द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी उन्हें मिल सके और यात्रा से छत्तीसगढ़ के आम नागरिक जुड़े। डॉ.रश्मि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी कार्यकर्ता हैं। जब तक कार्यकर्ता मजबूत है तब तक दुनिया की कोई ताकत कांग्रेस को नहीं हरा सकती इसलिए सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। जब कार्यकर्ता लगन से पार्टी में काम करेंगे तो सत्ता अपने आप खींची चली आएगी आज अगर 2023 में 70 सीट से आगे बड़ना है तो कार्यकर्ताओ को महत्व देना होगा। सीएम भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के किए गए मेहनत एवं कार्यों का नतीजा है कि भारत में छग की स्थिति मजबूत है। कार्यक्रम में मोहन बंजारा, नरेंद्र साहू, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, ब्लॉक अध्यक्षगण विजय कुमार साहू,आर एन आदित्य, पुष्पेंद्र पटेल, रवि निषाद, बलराम भोई, ढेलू निषाद, रवि शंकर कश्यप, भूपेन्द ठाकुर, संतोष पटेल,कारण सिंग दीवान,जितेंद्र सिदार प्रकोष्ठ अध्यक्ष बादल मक्कड़, शाहबाज रजवानी, भूपेश पोपट, राजेंद्र चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, नपं अध्यक्ष अमृत पटेल, हरदीप सिंह रैना, रणजीत कोसरिया, गौतम बंजारा, श्रीराम मानिकपुरी, प्रदीप अग्रवाल, मोहित रोतिया, जयंत चौधरी,डॉ संतोष साहू, दारा साहू, खेमराज ध्रुव,जफरुल्लाह खान,लीलू साहू, श्याम सेन, विक्की वैष्णव, सत्यानंद भोई, पूरन पटेल, फारम लाल पटेल,घासिया सीदार, रामजी साहू, आशीष साहू, सुरेश पटेल, राजेश सोनी, मोती साहू, निर्मल जैन, लखनलाल चंद्राकर, मोइन हुसैन कुरेशी, हेमेंद्र, रोशन साहू, ताम्रध्वज बघेल, विक्की यादव, देवानंद निर्मलकर,आरिफ अली पिंकी, नितेंद्र बैनर्जी, मोती जांगड़े एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा ने आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।