Wednesday, May 24, 2023
spot_img

हनुमान जन्मोत्सव पर रामायण पाठ के साथ हनुमान चालीसा का जाप


महासमुंद। गुरुवार को शहर सहित जिले में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के वार्ड 16 स्थित रुद्रमहादेव मंदिर में शाम को राजिम के ग्राम दुत्काइया की श्रीराम मंडली मानसरोवर मानस परिवार के द्वारा रामायण कथा का श्रवण के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ उपस्थित भक्तों को कराया गया। बाद प्रसादी वितरण किया गया। रामायण पाठ का आयोजन रात 10 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासियों के साथ शहर के लोगों ने रामायण का श्रवण के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुबह से प्रारंभ हुए इस आयोजन से वार्ड में भक्तिमय माहौल रहा। इसी तरह शहर स्थित विभिन्न हनुमान मन्दिरों में सुबह से भजन किर्तन के साथ भोग भंडारे का आयोजन हुआ जंहा भक्तों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इधर, दादा बाड़ा मैदान में भी आज से पांच दिवसीय मारुति महायज्ञ भी प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा और भगवान श्रीराम और हनुमान जी की झांकी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,780FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles