महासमुंद। ग्राम खट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। रात्रि में जय गणेश मानस मंडली खट्टी कचरू पटेल और श्रीमान सरोवर मानस परिवार खट्टी गोवर्धन यादव द्वारा रामायण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। रात्रि 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी पं. सुभाष शर्मा, पं.ओंकार प्रसाद शर्मा, पं. करण तिवारी, अर्जुन तिवारी, मोतीलाल तिवारी, खुश्बू उपाध्याय और खुशी उपाध्याय ने दी है।