Tuesday, March 21, 2023
spot_img

सीएम ने जारी किया बैंक घोटाले वाले नार्को टेस्ट का वीडियो, लिखा- प्री दिवाली गिफ्ट फॉर…

रायपुर। प्रदेश में साल 2007 में हुए प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार शाम बैंक घोटाले के एक आरोपी के नार्को टेस्ट का वीडियो अपने टिवटर सोशल मीडिया में जारी किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- हियर इज स्पेशल प्री दिवाली गिफ्ट फॉर भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह। इस वीडियो में इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक घोटाले की कहानी और एक आरोपी उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट का वीडियोग्राफी का हिस्सा है। ज्ञात हो कि यह घोटाला साल 2007 में सामने आया था वह भी बैंक बंद होने के बाद। आरोप है कि बैंक प्रबंधन और संचालक मंडल ने 54 करोड़ रुपए का हेरफेर कर लिया था। इस मामले में आंदोलनों के बाद एफआईआर हुई। पुलिस ने प्रबंधन से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन सभी जमानत पर बाहर आ गए। उसी दौरान पुलिस ने बैंक के प्रबंधक उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट कराया था। इसमें उसने बताया था कि मामले को दबाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चार मंत्रियों को चार करोड़ रुपए दिए गए थे। बैंक प्रबंधक उमेश सिन्हा ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा तत्कालीन गृह एवं सहकारिता विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल का नाम लिया था। इसमें तत्कालीन डीजीपी को भी एक करोड़ रुपए दिए जाने की बात आई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नार्को टेस्ट की यह सीडी कभी न्यायालय में पेश ही नहीं की। करीब पांच साल बाद 2013 में यह सीडी बाहर आई। बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बवाल मचा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,749FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles