महासमुंद। ड्यूटी से वापस लौटे रहे एएसआई सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए बाद रायपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के बाद से मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार खल्लारी थाने में पदस्थ एएसआई तीर्थराज गुनेद्र खल्लारी थाने में पदस्थ थे। शुक्रवार को तुमगांव थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर गए थे जहां से देर शाम वापसी के दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद भी उनकी हालत बिगडऩे लगी जिसके बाद उन्हें रायपुर रिफर किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।