नव निर्वाचित अध्यक्ष राशि ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ…
संसदीय सचिव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई शपथ…
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर की मौजूदगी में नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग को डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कौमी एकता की मिशाल कायम करते हुए हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समाज के धर्मगुरुओं ने नपाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती महिलांग लोकहित में प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए दुआ और प्रार्थनाएं की।
नगर पालिका के अध्यक्ष सभाकक्ष में शुक्रवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चंद्राकर की मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा बड़े पद के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, और इस रास्ते पर चलते हुए नगर का सर्वांगीण विकास करना है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा इस दौर के पार्षदों को बेहतर काम करने का मौका मिला है, और निश्चित ही शहर विकास को एक नया आयाम तक पहुंचने में सभी सफल होंगे। नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा शहर के नागरिकों की विश्वास पर सभी पार्षद खरे उतरेंगे, और अधिक विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। शपथग्रहण में शामिल हुए सभी पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने नपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।इस दौरान पार्षद पवन पटेल, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, महेन्द्र जैन, हफीज़ कुर्रेशी, निखिलकांत साहू, डमरूधर मांझी, राजेंद्र चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, मुन्ना देवार, बबलू हरपाल, मंगेश टांकसाले, मीना वर्मा, उर्मिला साहू, माधवी सिक्का, शोभना यादव, हेमलता यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, एल्डरमैन गुरमीत सिंह चावला, अरविंद प्रहरे, आशीष शुक्ला, ईश्वर सिन्हा, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिका, लता कैलाश चंद्राकर, सती चंद्राकर, एरिश अनवर, सगनजोत सिंह, मनोज कुमार, सीएमओ आशीष तिवारी सहित पालिका कर्मचारी गण मौजूद थे।