Saturday, March 25, 2023
spot_img

मानसून की विदाई शुरू, इधर निम्न दाब व द्रोणिका से फिर बारिश की संभावना


महासमुंद। करीब तीन माह पूर्व प्रदेश में दस्तक हुई दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय आ गया है। रायपुर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से आज 20 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर,और नलिया है। इधर, पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इससे प्रदेश में 21 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,752FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles