Tuesday, March 21, 2023
spot_img

भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 30 की मौत 2 दर्जन से अधिक घायल

पीएम और सीएम योगी ने जताया शोक

नई दिल्ली। देवी दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से सवार 27 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 30 लोग घायल हो गए। घटना उत्तरप्रदेश के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र की है। ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में जा गिरी। हादसे के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोरथा निवासी भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी दर्शन करने मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी। घटना में अब तक 27 लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने मीडिया को बताया कि अभी हम सभी को हॉस्पिटल भेज रहे हैं, जहां डॉक्टर कुछ लोगों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे। इस दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का घोषणा की गई है। जबकि घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,749FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles