Sunday, May 21, 2023
spot_img

नवरात्र पर शहर में दिखेगी चैतन्य देवियों की झांकी


महासमुंद। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महासमुंद के तत्वावधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है। इसमें मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी की झांकी सजाई जाएगी। सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी प्रीति ने बताया कि नगरवासियों के उत्साह और उल्लास को देखते हुए इस बार झांकी का आयोजन टाऊन हॉल में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। प्रीति ने बताया कि इस बार की झांकी में लाइट एंड साउंड का सुंदर समायोजन और राजयोग मेडिटेशन का अनोखा चमत्कार होगा। तत्पश्चात 6 अक्टूबर से 7 दिवसीय नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जो प्रात: 6.30 से 7.30 और शाम 6.30 से 7.30 रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,780FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles