महासमुंद। क्या कोई इंसान 39 सालों तक सिर्फ दो कप चाय के भरोसे जिंदा रह सकता है। यह सुनने में अजीब जरूर है लेकिन यह हकीकत है। देश में एक ऐसी महिला जो 39 सालों से सिर्फ 2 कप चाय पीकर अपना जीवन बिता रही है।
62 वर्षीय विमलयशा नाम की यह महिला का इस उम्र में बिना कुछ खाए पिये भी ये एकदम स्वस्थ हैं और हर दिन अपने रोजमर्रा के कामों को बखूबी आसानी से कर लेती है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर में रामबाग दादावाड़ी में साध्वी विमलयशा पिछले 18 सालों से रह रही हैं। वो दिन में सिर्फ 2 कप चाय ही पीती हैं। पहली चाय वो सुबह 7.30 बजे पीती हैं और दूसरी चाय 11.30 से 12 बजे के बीच में पीती हैं और इस बीच वह कुछ भी खाती-पीती नहीं है। दिनभर में सिर्फ 2 कप चाय पीने के बाद भी उन्हें न तो गैस की समस्या होती न ही एसिडिटी होती है और उसे इस उम्र में किसी तरह का कोई रोग नहीं है।
संयम ही जीवन का सबसे बड़ा संकल्प
साध्वी विमलयशा का कहना है कि त्याग और संयम ही जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है। इसे संकल्प की शक्ति मानती है। और ये उसी का चमत्कार है। साधुओं का जीवन त्याग के लिए है, जितना त्याग करेंगे उतना ही आगे बढ़ेंगे। मन को काबू में करना कठिन है लेकिन आप चाहें तो इसे भटकने से रोक सकते हैं।
कब कैसे हुई संकल्प की शुरुआत
साध्वी विमलयशा ने 14 मई 1975 को अक्षय तृतीया के मौके पर दीक्षा ग्रहण की थी। विमलयशा का कहना है कि जब तक आप मन से किसी काम को नहीं करते वो नहीं होता है, लेकिन एक बार मन से किसी काम को करने की ठान ले तो कठिन से कठिन काम भी पूरे हो जाते हैं. साध्वी के इस तप और संकल्प की वजह से उन्हें लोग चाय वाली म.सा. के नाम से जानते हैं।
स्वास्थ्य देख चिकित्सक भी अचंभित
साध्वी विमलयशा की फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान है. डॉक्टर्स का कहना है कि 62 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं. उनके शरीर में कोई बीमारी नहीं है वो दिनभर ऊर्जावान महसूस करती हैं. हैरानी की बात ये है कि कोई 39 सालों से बिना अन्न खाए दिन में सिर्फ 2 चाय पीकर कैसे स्वस्थ रह सकता है। वो दिन में प्रवचन भी देती हैं और यात्रा भी करती है, लेकिन स्वास्थ्य एकदम सही रहता है। डॉक्टर्स की मानें तो दो कप चाय पीने से 18 से 19 घंटे की फास्टिंग हो जाती है। एक कप चाय से करीब 150 कैलोरी मिलती हैं। अगर आप 2 कप चाय पीते हैं तो शरीर को 300 कैलोरी मिलती हैं। चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है।