नई दिल्ली। सोशल मीडिया लोगों के शुर्खियाँ बटोरने का ऐसा माध्यम बन गया है। कभी-कभी हम बिना कुछ कहे ही सामने वाले की बात को समझ लेते हैं और फिर दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए कुछ ना कुछ ट्रिक अपनाते हैं। हालांकि, कई सारे लोगों के सामने ऐसा काम कर देना, जिससे दिल भर आए। कुछ ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा स्टेज पर ही दुल्हन के सामने घुटने पर बैठ जाता है। इतना ही नहीं, दूल्हा माइक लेकर रोमांटिक सॉन्ग गाना शुरू कर देता है। यह देखकर दुल्हन के आंखों से आंसू निकल आतेगए।
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर खड़ी दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए एक ट्रिक अपनाता है। माइक लेने के आता है। दूल्हा रोमांटिक अंदाज में सॉन्ग गाना शुरू कर देता है। यह देखकर दुल्हन मुस्कुराने लगती है। वीडियो में दूल्हे ने टक्सिडो शूट पहना हुआ है, वही दुल्हन लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो में दूल्हा जो करता है वह देखकर दुल्हन बेहद ही इमोशनल हो जाती है। हालांकि, वह अपने आंखों में आंसू को कंट्रोल कर लेती है और अपने चेहरे पर मुस्कान लाती हुई नजर आ रही है। लोगों ने इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कपल ऑफिशियल पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो वीडियो पर शायरी के माध्यम से इसे एक्सप्लेन किया है। उन्होंने लिखा, ‘सुबह लिखता हूं, शाम लिखता हूं.. हाल ए दिल तमाम लिखता हूं, वो कलम भी दीवानी हो जाती है, जिस कलम से तेरा नाम लिखता हूं… आपकी खुशी यूं ही बनी रहे।