Sunday, May 28, 2023
spot_img

छग के किसान, मजदूर की दिवाली होगी खास, सीएम भूपेश 17 को देंगे सौगात


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने इस बार किसानों और मजदूरों के साथ ग्रामीणों की दिवाली को खास बनाने की योजना बनाई है। उनकी योजना के तहत आगामी 17 अक्टूबर को किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि का वितरण करेंगे। योजना की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी। जिसे हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार निकालेंगे। बताया जाता है कि मुखिया श्री बघेल ने 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में राशि अंतरित करने की योजना बनाई थी, पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर को राशि के वितरण करने का फैसला लिया है। दीपावली के पूर्व इस राशि के वितरण की वजह से किसानों के लिए और ग्रामीणों के लिए इस बार की दीपावली खास रहेगी। बता दें कि आगामी 24 अक्टूबर दिवाली मनाई जानी है। छत्तीसगढ़ में दीपावली का खासा महत्व होता है। ऐसे में किसानों और ग्रामीणों के खाते में राशि आती है तो दीपावली का उनके लिए खास बन जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,785FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles